Home

नीतीश कैबिनेट की बैठक में दो मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ,सहित 26 फैसले लिए

पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने बड़ा फैसला करते हुए सूबे में अंदर दो नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। जिसमे एक मुंगेर और एक पूर्वी चंपारण में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ यहां अस्पताल के निर्माण के लिए कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 12 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि की स्वीकृत कर दी  है। इतना ही नहीं सूबे की सरकार ने अब नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का निर्णय लिया है।

अब इसे वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के स्थान पर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के नाम से जाना जाएगा। एक और बड़ा फैसला करते हुए नीतीश सरकार ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने के फैसला लिया है। अब चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर पटना में राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी।इसके अतिरिक्त नीतीश सरकार ने कोरोना के प्रिकॉशन डोज के लिए 1314 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी है।स्वीकृत राशि 18 से 59 साल तक के लोगों को दी जाने वाली प्रिकॉशन डोज पर खर्च की जाएगी। प्रिकॉशन डोज बिहार में निशुल्क दी जाएगी।नीतीश सरकार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड नियमावली 2022 के प्रस्ताव पर निर्णय लिया है, साथ ही साथ बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा प्रबंधन समिति गठन नियमावली 2022 की स्वीकृति पर भी सहमति जताई है। बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा मौलवी स्तर तक के लिए गैर शिक्षण कर्मचारी सेवा शर्त नियमावली को भी मंजूरी दी गई है।राज्य कैबिनेट में एक और महत्वपूर्ण फैसले में बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियमावली 2022 पर मुहर लगा दी है। इसके तहत कर्मियों की नियुक्ति प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं अन्य सेवा शर्तों को निर्धारित किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago