पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने बड़ा फैसला करते हुए सूबे में अंदर दो नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। जिसमे एक मुंगेर और एक पूर्वी चंपारण में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ यहां अस्पताल के निर्माण के लिए कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 12 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि की स्वीकृत कर दी है। इतना ही नहीं सूबे की सरकार ने अब नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का निर्णय लिया है।
अब इसे वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के स्थान पर भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के नाम से जाना जाएगा। एक और बड़ा फैसला करते हुए नीतीश सरकार ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने के फैसला लिया है। अब चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर पटना में राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी।इसके अतिरिक्त नीतीश सरकार ने कोरोना के प्रिकॉशन डोज के लिए 1314 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी है।स्वीकृत राशि 18 से 59 साल तक के लोगों को दी जाने वाली प्रिकॉशन डोज पर खर्च की जाएगी। प्रिकॉशन डोज बिहार में निशुल्क दी जाएगी।नीतीश सरकार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड नियमावली 2022 के प्रस्ताव पर निर्णय लिया है, साथ ही साथ बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा प्रबंधन समिति गठन नियमावली 2022 की स्वीकृति पर भी सहमति जताई है। बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा मौलवी स्तर तक के लिए गैर शिक्षण कर्मचारी सेवा शर्त नियमावली को भी मंजूरी दी गई है।राज्य कैबिनेट में एक और महत्वपूर्ण फैसले में बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियमावली 2022 पर मुहर लगा दी है। इसके तहत कर्मियों की नियुक्ति प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं अन्य सेवा शर्तों को निर्धारित किया जाएगा।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment