भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सुधरी गांव में मंगलवार की रात आई एक बरात में अपनी अपनी बादशाहत कायम करने में दो पक्षों में झड़प हो गया।इस झड़प में गोली चल गई।जिससे एक युवक को जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में लाया गया । जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया ।घायल युवक कौड़िया गांव के राजा सिंह 22 वर्ष बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा में फरमाइश गीत को लेकर दो लोगो में झड़प हो गया । गोली चलते ही बराती में आए लोगो में हड़कंप मच गया । सभी बराती रात में ही भाग गए । वर पक्ष के स्वजन कन्या पक्ष के दरवाजे पर चला गया ।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घायल के पक्ष से किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है । घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । उन्होंने कहा कि पूर्व के विवाद में यह घटना हुई प्रतीत हो रही है ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment