Home

वैशाली में अपराधियों के हौसले बुलंद,जन्दाहा,लालगंज में लूट की बड़ी वारदात

दो लोगों को लूटा,पुलिस जांच में जुटी

हाजीपुर(वैशाली)वैशाली में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।बेखौफ अपराधियों द्वारा जिले में लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग के अवध बिहारी सिंह कॉलेज के पास दिनदहाड़े एक बाइक सवार राहगीर से बेखौफ अपराधी चैन,अंगूठी व मोबाइल लूट कर फरार हो गया।

जांच करते पुलिसकर्मी

रिखर गाँव निवासी कामेश्वर सिंह के लड़का दिव्यांशु कुमार अपने ससुराल वैशाली थाना के बेनीपुर गांव से बाईक से अपने घर लौट रहे थे।इस दौरान लालगंज के चौधरी पेट्रोल पंप से तेल लेकर रिखर अपने घर की तरफ जा रहे थे इसी बीच एबीएस कालेज के पास आपाची पर सवार दो अपराधियों ने घेर लिया और कनपटी पर पिस्टल सटा कर गले का चेन,अंगूठी,मोबाईल छीन कर फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि दो अपराधी ग्रे कलर के अपाची से थे।एक ने मुंह कपड़े से लपेटा हुआ था और दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था।

दोनों अपराधी सामान लूटकर महाराणा प्रताप चौक की तरफ वापस भाग निकले।दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास रही होगी।इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लालगंज थाने पर आवेदन दिया गया है।इस संबंध में लालगंज थाना के एसआई सुनील कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर जन्दाहा थाना क्षेत्र के बहसी चौक से नरहरपुर जाने वाली सड़क के बहसी चौरी के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने जन्दाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अभिलाष सिंह के पुत्र निलेश कुमार की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल 63000रुपया कैश लूटे।विरोध करने पर की हवाई फायरिंग।मौके पर जन्दाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच में जुटे।अपराधियो ने लूट के बाद नरहरपुर की ओर भाग निकले,अपराधी ग्लैमर गाड़ी से तीन की संख्या में थे।लूट के शिकार युवक जन्दाहा थाना क्षेत्र के गराही में व्यवसाय करता है।वहीं से लौटने के दौरान यह घटना घटी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago