रिपोर्ट मोहम्मद आता
लालगंज (वैशाली)जमीनी विवाद में भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत की खबर है।घटना लालगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर की बताई गई है।घटना के बारे में मिली सूचना में बताया जा रहा है की बीते सात सितंबर को परमानन्दपुर गांव के योगेंद्र सिंह का भतीजा प्रशांत कुमार से जमीन को लेकर विवाद हो गया था।घटना स्थल पर ही भतीजे ने चाचा पर हमला बोल दिया था।जिसके बाद योगेंद्र सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।जहां इलाज के दौरान ही चाचा योगेंद्र सिंह की मौत हो गई।यह खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली कोहराम मच गया।मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि बीते दिन हुए महज डेढ कट्ठा जमीन को लेकर चाचा को भतीजे ने हरवे हथियार से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया था।जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।घटना के बाद परिवार वालों ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही है।घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।वहीं भतीजा फरार हो गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment