Categories: Home

जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

कोरोना संबंधी मामलों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक

संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश

अररिया(बिहार)जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पहले चुनाव व बाद में पर्व-त्यौहारों के दौरान बरती गयी असावधानी के कारण यह वैश्विक महामारी फिर से जिले में अपना पांव पसारने लगा है. जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6647 हो चुकी है. तो अब तक 6554 लोग संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं. सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा हर दिन संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. बीते सोमवार को जिले में संक्रमण के कुल 18 नये मामले सामने आयें. जिले में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस पर प्रभावी तौर पर अंकुश लगाने के प्रयासों में जुट गये हैं.
स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक:
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों की संपन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी ने कोरोना संबंधी जांच के मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके जांच को प्राथमिकता देने की बात बैठक में कही गयी है. साथ ही संक्रमित व्यक्ति को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश बैठक में दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश:
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के तत्काल बाद वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सिविल सर्जन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसमें सभी पीएचसी के प्रभारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सहित संबंधित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कोरोना संबंधी जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. संदेहास्पद सभी लोगों को जांच के दायरे में शामिल करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इतना ही नहीं आरटीपीसीआर जांच को ज्यादा तरजीह देने की बात कही गयी है. साथ ही विभिन्न पीएचसी के माध्यम से हुई जांच को तत्काल कोविड-19 पोर्टल पर अपलोड करने व इसे लेकर बैक लॉग को खत्म करने का निर्देश दिया गया है. जांच के लिये सभी पीएचसी को अलग-अलग लक्ष्य दिये गये हैं.
मास्क व शारीरिक दूरी संक्रमण से बचाव के लिये जरूरी:
सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का ध्यान रखने के मामलों में काफी लापरवाही देखी जा रही है. जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. पहले चुनाव व बाद में पर्व-त्यौहार के दौरान बरती गयी इस तरह की लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में स्पष्ट वृद्धि देखी जा रही है. कारगर दवा के आने तक मास्क व शारीरिक दूरी ही संक्रमण से बचाव का प्रभावी उपाय है. लिहाजा लोगों को इसके प्रति गंभीर होना होगा. ताकि हम इस वैश्विक महामारी को करारी मात दे सकें.
संक्रमण से बचाव के लिये करें ये उपाय:
नियमित रूप से मास्क का उपयोग करें
भीड़-भाड़ वाली जगहों जाने से बचें
आपसी मेल-जोल के वक्त शारीरिक दूरी का ध्यान रखें
थोड़े-थोड़े समयांतराल बाद हाथों की सफाई करें
हाथों की सफाई के लिये साबुन व एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग सुरक्षित
सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करें
बार-बार अपने नाक, मूंह व आंख को छूने से परहेज करें

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago