गोपालगंज:ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने गोपालगंज जिले के थावे और बुधसी पंचायत का दौरा किया। उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
दौरे की शुरुआत थावे स्थित मां थावे मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। मंत्री ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बुधसी पंचायत पहुंचे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नवनिर्मित पुस्तकालय और विवाह भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
जनसंवाद सभा में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब विकास सिर्फ आंकड़ों में नहीं, जमीन पर दिखता है। उन्होंने बताया कि 2005 के पहले राज्य का बजट ₹40,000 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹2.80 लाख करोड़ (2024-25) हो गया है।
बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ₹95.32 करोड़ की लागत से 42 सड़कों (110.47 किमी) की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना 2024-25 के तहत ₹3.70 करोड़ की लागत से 5 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण स्वीकृत हुआ है। इससे ग्रामीण इलाकों की संपर्कता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹8.27 करोड़ की लागत से 4 नई सड़कों और एक पुल की स्वीकृति मिली है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत ₹50.72 करोड़ की लागत से 29 सड़कों (57.63 किमी) का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इनमें कई सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। ये सड़कें दियारा क्षेत्र, महादलित टोले, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थल और बाजारों को जोड़ेंगी।
इन योजनाओं का उद्देश्य है कि हर पंचायत, टोला और बस्ती तक विकास पहुंचे। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलें।
इस मौके पर सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य मंजीत कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुखिया ककरण देवी, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश प्रधान, ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता जय किशोर ठाकुर, अधीक्षण अभियंता राम विनय सिंह, कार्यपालक अभियंता भूपेश कुमार, सहायक अभियंता रामायण महतो और ज्योति मद्धेशिया समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
गोपालगंज जिला अब आधारभूत संरचना के मामले में और मजबूत हो रहा है। सड़क और पुलों के निर्माण से आवागमन आसान होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी इसका असर दिखेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment