बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास
लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहार
आधुनिकता के दौर में जन्मदिन, शादी, सालगिरह पार्टी एवं अन्य अवसरों पर केक तथा अन्य बेकरी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसकी आपूर्ति स्थानीय दुकानदारों के लिए चुनौती है। उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों काे ताजा, स्वादिष्ट एवं डिजाइनर बेकरी उत्पादों की उपलब्धता के उद्देश्य से दास बेकर्स ने स्थानीय लोगों के लिए “टेस्ट बिफोर नेवर” के तर्ज पर कटिहार के मिरचाइबाड़ी में दास बेकरी का नया रिटेल काउंटर शुरू किया है।
शुक्रवार को समारोह पूर्वक इस दुकान का उदघाटन मिथिला पेंटिंग की जानी-मानी कलाकार व बेकरी संचालिका नेहा दास के माता-पिता क्रमशः वीणा देवी एवं अशोक कुमार दास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में संचालिका नेहा दास ने कहा कि बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं जिसमें घरेलू महिलाएं बड़ी संख्या में स्वावलंबी हो सकती हैं। उन्होंने भविष्य में उत्पादों की संख्या बढ़ाने तथा स्थानीय पुरूष- महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करने को अपना सपना बताया। वे आशांवित थी कि निश्चित रूप से उन्हें कटिहार के नागरिकों एवं साथियों का अपेक्षित सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
Leave a Comment