सारण(बिहार) जिले के बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के कराह पंचायत के मुसहर टोली में जन सुरक्षा मंच एवं विभिन्न संगठनों के माध्यम से निशुल्क शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया।उद्घाटनकर्ता विक्रम चौधरी ने बताया शिक्षा और विकास के क्षेत्र बनियापुर का सबसे पिछड़ा हुआ इलाका है जहां पर महात्मा बुध के बुद्धम शरणम गच्छामि और डॉक्टर अंबेडकर के शिक्षित बनो के प्रथम सिद्धांत पर चलते हुए गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र खोल कर शिक्षा का प्रकाश फैलाने का आज प्रथम प्रयास इस मुसहर टोली दलित बस्ती में सभी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
बुध विहार बनाने का भी निरंतर प्रयास जारी है।निशुल्क शिक्षा केंद्र को निरंतर चलाने और बुध विहार को निर्माण में सहयोग करने वालों में बुध विहार हेतु भूमि दानदाताओं में विकास मित्र राजेश मुसहर, सुरेश शर्मा,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चंदन चमार,शिक्षक अरुण कुमार, सावित्रीबाई फूले शिक्षण संस्थान के प्रभु कुमार प्रियदर्शी ,मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार ऋषि देव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार राम मिशनगायक रजनीश कुमार,जगदीश राम,अशोक मुसहर,सैकड़ों की तादाद में बच्चे गार्जियन समाजसेवी गण उपस्थित रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment