सिवान:वी एम एच ई परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-2 में गुरुवार को पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी सिवान ने किया। कार्यक्रम 24 अप्रैल 2025 को आयोजित हुआ।
पुस्तकालय के उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कल्याण पदाधिकारी, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास समन्वयक सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अन्य डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में यदि स्थान उपलब्ध हो, तो वहां भी इसी तरह का पुस्तकालय स्थापित कर संचालित किया जाए।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सिवान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिवान सदर, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास में रहने वाले छात्र मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment