Categories: Home

लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र में संगोष्ठी में नेपथ्य के नायक खण्ड -1 का लोकार्पण

सारण(छपरा)सेवा (सोशलिस्ट एम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन) सारण के तत्वावधान में आज रामजयपाल परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा बिहार द्वारा संपादित ‘नेपथ्य के नायक – खण्ड 1’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के सभी पच्चीस नायकों के चिंतन तथा साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अवदानों पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। सेवा बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि समाज के विकास एवं इतिहास के निर्माण में ऐसे नायक जो अबतक चर्चा में नहीं थे उनको जनमानस के समक्ष लाना ही नेपथ्य के नायक पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सारण के रंगमंच के नायक भिखारी ठाकुर, मुजफ्फरपुर के नायक चुल्हाई शाह, 1857 के झांसी के रानी की सहयोगी झलकारी बाई, समस्तीपुर के शिवनंदन पाल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, पिछड़ों के नेता आर एल चंदापुरी के साथ ही मण्डल कमीशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल जैसे हाशिये के नायकों को आम लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सेवा बिहार के वरीय उपाध्यक्ष रवींद्र राम तथा उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता ने कहा कि सारण जिले में भी सेवा बिहार की इकाई को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। आज के संगोष्ठी की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान, जेपीयू के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ लाल बाबू यादव ने की। इस अवसर पर डॉ रणजीत कुमार ‘स्नेही’, डॉ अमित रंजन, डॉ राकेश यादव, डॉ पवन कुमार प्रभाकर, श्री राकेश कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ रजनीश यादव, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ रमेश कुमार, डॉ धनजंय आज़ाद, श्री संतलाल कुमार, श्री नगेन्द्र राय, श्री अमरजीत कुमार, गजेंद्र कुमार आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया। प्रारंभ में सेवा बिहार के जिला संयोजक डॉ दिनेश पाल आगत अतितिथियों का स्वागत करते हुए आज के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। यह निर्णय किया गया कि शीघ्र ही जिला स्तरीय समिति का गठन कर सारण में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago