Home

नीरा स्टाल का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा नया रोजगार

इटाढ़ी:इटाढ़ी प्रखंड के कुकढ़ा गांव में दो स्थानों पर नीरा उत्पादन सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बक्सर चंदन कुमार सुमन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्वेता सुरभि और प्रखंड मेंटर भोला नाथ पांडेय मौजूद रहे।

चंदन कुमार सुमन ने बताया कि नीरा का प्रोत्साहन केवल आर्थिक पहल नहीं है। यह ग्रामीण स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम है। नीरा सूर्योदय से पहले विशेष विधि से निकाली जाती है। इसकी शुद्धता बनाए रखने और लंबे समय तक भंडारण के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग होता है। नीरा एक शुद्ध, प्राकृतिक और पौष्टिक पेय है। इसमें विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी में ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्वेता सुरभि ने कहा कि यह पहल ताड़ी उत्पादन से जुड़े परिवारों को वैकल्पिक और स्थायी रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम है। इसमें महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

ताड़ और खजूर के पेड़ों से झाड़ू, पंखा, डलिया, चटाई जैसी वस्तुएं बनाकर भी लाभ कमाया जा सकता है। नीरा से गुड़, पेड़ा और आइसक्रीम जैसे उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा सकते हैं। इससे रोजगार के साथ आमदनी भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक जय प्रकाश, सामुदायिक समन्वयक ऋषिकेश कुमार, CLF अध्यक्ष, VRP और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago