Home

भगवानपुर के मोरा खास और शंकरपुर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में शहर की तर्ज पर ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू होगा।इसकी कवायद प्रशासनिक स्तर से शुरू कर दी गई है।जिसका शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने फीता काट कर उद्घाटन किया।जिसमे शंकरपुर पंचायत के कोइरगावां में और मोरा खास पंचायत के सडीहा गांव में कचड़ा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन हुआ।इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में बीडीओ डॉ.कुंदन,शंकरपुर पंचायत के मुखिया बिंदु देवी और मोरा खास पंचायत के मुखिया रहमत राय उपस्थित थे ।

बीडीओ ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत कचरा जहां भी बिखरा हुआ, मिले सभी को एक जगह जमा करें।इस जमा कचरा का प्रोसेसिग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा।इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा।साथ ही गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। अगर एक घर के लोग आसपास साफ रखेंगे और और उनके पड़ोसी साफ नहीं रखेंगे तो संपूर्ण स्वच्छता के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।

प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार गौरव ने कहा की डस्टबिन में ही कचरा को एकत्रित करें, कचरा यत्र-तत्र फेंकने के बजाय डस्टबिन में ही एकत्रित करें।कारण कचरा का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं जो सीधे नहीं दिखते हैं।उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपने घर के आगे और गांव को स्वच्छ रखें, सभी लोग घरों के आगे लगे डस्टबिन का ही प्रयोग करें।

हमें कचरे को यत्र-तत्र फेंकने की आदत छोड़नी पड़ेगी।इसके उपरांत अतिथियों ने एक ई रिक्सा तथा प्रति वार्ड में एक पैडल रिक्शा को हरी झंडा देखा कर रवाना किया।इस पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय,राजद नेता अशोक राय,मुखिया सुभाष सिंह,मंटू दिवेदी, बीडीसी बसंत मांझी, मूरत मांझी,विकास मित्र अरविंद राम,दिनेश कुशवाहा,सुमन कुशवाहा,फनिंद्रर कुशवाहा,कृष्णा कुमार,सुभाष पंडित,विनय कुमार,रितेश सिंह,सत्यम राज,अजय कुमार,जान महमद,अभय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago