Home

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले की घटना से देश शर्मसार:आइसा

सीवान(बिहार)मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा दो कुकी महिलाओं पर यौन उत्पीड़न से पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ आइसा,आरवाईए ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर और पुतले के साथ पार्टी जिला कार्यालय से मार्च निकालकर जेपी चौक पर सभा में परिणत हो गई।सभा को संबोधित करते हुए आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव,आरवाईए जिला सचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि घटना 4 मई की बताई जा रही है। कांगपोकपी जिले में जब महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के इलाके में गांवों को जलाने वाली भीड़ से बचने की कोशिश कर रही थीं। इस भयावह घटना को अंजाम दिया गया।भीड़ ने महिलाओं के कपड़े उतारकर उन्हें नंगा घुमाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्हें नग्न परेड करने पर मजबूर किया गया। नफरती भीड़ ने ’बदले’ की कार्रवाई के तहत महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया।उन्होंंने कहा कि रिपोर्टे हमें यह भी बताती हैं कि बलात्कार पीड़िता के भाई को भीड़ ने हत्या कर दी।

अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जहां अपनी ‘डबल इंजन’ की सरकार चलाती है; वहां दंगे, बलात्कार और हत्याएं शासन के तरीके बन जाते हैं। उत्तर-पूर्व में सांप्रदायिक व जातीय तनाव भड़कना भाजपा शासन का एक और लक्षण है।

आइसा मांग करती है कि अपराधियों की तुरंत पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हो।’अज्ञात’ भीड़ के नाम पर उन्हें बचाने की हर कोशिश का पर्दाफाश होना चाहिए। साथ ही, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें।हमारी यह भी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नारीवादियों और वकीलों की एक टीम तत्काल मणिपुर भेजी जाए। यह टीम मामले की संपूर्णता में जांच करे। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों पर भी गौर करे।कार्यक्रम में महिला नेता मालती राम,आइसा जिला सचिव अनीश कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुनील कुमार, रवि यादव,प्रिंस पासवान,अमित कुमार,मुन्ना यादव पप्पू सिंह,दीपक कुमार चंदा देवी,आदि दर्जनों लोग सामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago