सारण(बिहार)ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के पारा विधिक स्वयं सेवक श्री राजू प्रसाद जायसवाल के प्रयास एवं समाजसेवी हाजी आफताब आलम खान के सहयोग से व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मियों तथा डालसा के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया। इस मौक़े पर हाजी आफताब आलम खान ने कहा कि व्यवहार न्यायालय में पैरवीकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगभग हटा दी गई है जिससे काफ़ी संख्या में कोर्ट परिसर, बाज़ारों और सड़कों पर भीड़ उमड़ती नज़र आ रही है। कोरोना मरीज़ों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए आम नागरिकों कि ज़िम्मेवारी है की कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन करें। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को अपने क्रियाकलाप में अनिवार्य रूप से शामिल करें एवं आत्मानुशासन, साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग को सर्वोत्तम उपाय मानते हुए बग़ैर किसी ख़ास ज़रूरत के घर से बाहर नहीं निकलें। काेराेना वैश्विक महामारी का खतरा अभी शीघ्र ख़त्म हाेनेवाला नहीं है इसे देखते हुए सभी लोगों को बचाव के सर्वोत्तम उपायों के साथ जिवन व्यतीत करने की ज़रूरत है। इस मौके पर परवेज़ आलम खान, मेराज खान, मो० शहनवाज कादरी आदि शामिल थें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment