जयपुर(राजस्थान)सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को बताया कि सहकारी बैंकों की सीधी भर्ती से नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अनुकम्पा से नियुक्त कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि में देय नियत पारिश्रमिक में दुगुने तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि इस वृद्धि से 4 संवर्ग वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, बैंकिग सहायक एवं चुतर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। संशोधित नियत वेतन 1 जुलाई, 2020 से लागू होगा।
श्री आंजना ने बताया कि इस निर्णय से राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. (अपेक्स बैंक) तथा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही ऎसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनका परिवीक्षा काल पूरा नही हुआ है। वो भी इस दायरे में आएंगे।
रजिस्ट्रार सहकारिता श्री नरेश पाल गंगवार ने बताया कि परिवीक्षा के दौरान चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन प्रतिमाह 4850 से बढ़ाकर 10640 रूपये, बैंकिग सहायक का वेतन 8910 से बढ़ाकर 11950, प्रबंधक का वेतन 14660 से बढ़ाकर 23860 तथा वरिष्ठ प्रबंधक का वेतन 22180 से बढ़ाकर 30680 रूपये किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment