भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत व भीखमपुर पंचायत के दर्जनों गांव में बाढ़ के पानी के बढ़ते रफ्तार से उच्च स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए है।ज्ञात हो कि धमई नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़ की हालत उतपन्न हो गई है।जिसमे पंचायत के बखतौली मस्जिद टोला, सहटोला, बलहा,मौजे टोला महादलित बस्ती,बड़कागांव दक्षिण टोला ,मिश्रवलिया टोला सहित पूरे पंचायत लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।वही कई स्थानों पर बाढ़ के पानी से सड़क व पुलिया के टूटने से आने जाने में लोगों को कठिनई हो रही है।
बाढ़ में फंसे लोगों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाते हुए नाव से ग सुरक्षित स्थान पहुचने व शुद्ध पे जल,तिरपाल, खाने के समान उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाई है।वही बड़कागांव दक्षिण टोला के ग्रामीण बेसिक स्कूल में रहने के लिए शरण लिए हुए है। बाकी गांव के लोग भी अपने अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुचने के लिए प्रयास में लगे हुए है।वही मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र राम ने सीओ युगेश दास से बात कर राहत सामग्री वितरण करने के लिए ग्रामीणों के पारिवारिक सूची तैयार करने के लिए वार्ड सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दिया है।वही इस संबंध में सीओ युगेश दास ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लोगों सुरक्षित स्थान तक पहुचने के लिए नाव उपलब्ध कराया जाएगा।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment