India defeated Nepal by one goal in the final match of football
सारण बिहार
मांझी प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर खेल के परिसर में स्व त्रिभुवन पाण्डेय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत की टीम ने नेपाल की टीम को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर खिताबी पर कब्ज किया। इससे पहले खेले गए मैच में सीवान की टीम ने छपरा की टीम को शून्य के मुकाबले दो गोलों से हरा कर खिताब पर कब्ज किया।
दो स्त्रो में खेले गए मैच में विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान को मुन्ना शाही,डॉ.प्रमोद कुमार उपाध्याय,बंटी कुमार सिंह,विकास कुमार सिंह,सोहन कुमार सिंह,हसनैन अंसारी,विगन सिंह व फक्कड़ बाबा आदि ने कप व अन्य पुरस्कार सामग्री से सम्मानित किया।खेल के दौरान पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह,मुखिया प्रतिनिधि सुमन प्रसाद तथा जदयू नेता सुनील सिंह आदि ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया। खेल का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक उपेन्द्र पाण्डेय ने किया। रोमांचक मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से भाड़ी संख्या मे दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment