सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर करने में होगी सहूलियत: जिलाधिकारी
रक्त संग्रहण के लिए मिली वैन अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण: सिविल सर्जन
पूर्णिया(बिहार)जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदाताओं की सुविधाओं के लिए एक अत्याधुनिक बस रेडक्रॉस के द्वारा सौगात में दी गई है।जिला मुख्यालय आने के बाद समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी कुंदन कुमार और सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। बारीकी से अवलोकन के बाद जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि इस बस में बहुत सी ऐसी खासियत है जिससे किसी को भी कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें रक्तदाताओं के लिए आरामदायक चार सीटें, रक्तदान के बाद उसको सुरक्षित रखने के लिए माइक्रोवेव और कोल्ड स्टोरेज सिस्टम, खून जांच के लिए अत्याधुनिक लैब की सुविधा, आवश्यकता के अनुसार वैन के अंदर का तापमान नियंत्रण, वॉकी टॉकी और एनाउंसमेंट उपकरण के साथ ही पर्याप्त क्षमता के अनुसार एक जेनरेटर की भी सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास सहित स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस के अधिकारी मौजूद थे।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर करने में होगी सहूलियत: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली के द्वारा जिले को मिली रक्तदान वैन का अवलोकन करने के बाद कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल ब्लड वैन रेडक्रॉस पूर्णिया को सौगात दी है। ताकि रेडक्रॉस को रक्तदान शिविर के आयोजनों में परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े।अभी इसका परिवहन विभाग से पंजीकरण नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही वाहन का पंजीकरण करवाने के लिए सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी को दिशा निर्देश दिया गया है।
रक्त संग्रहण के लिए मिली वैन अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली के द्वारा जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी को क्लेक्शन वैन सौगात में मिली है। यह स्थानीय जिले के किसी भी प्रखंड क्षेत्र में जाने के लिए उपयोगी है। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित करने के दौरान सुगमतापूर्वक रक्त संग्रहण का कार्य कर सकती है। यह वैन पूर्णतया वातानुकूलित है। इसमें दो लैब टेक्नीशियन एवं एक चिकित्सक की व्यवस्था स्थानीय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा की गयी है। इस कलेक्शन वैन से जिले के सुदूर क्षेत्रों में भी आसानी से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सकता है। इसमें एक साथ तीन व्यक्तियों के द्वारा रक्त संग्रहण किया जा सकता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment