Home

भारत की ज्ञान परम्परा समाधान परक:कुलपति प्रो. केजी सुरेश

युवा शिक्षित होगा तो देश तरक्की करेगा -कुलपति डॉ. संजय तिवारी

वीर वही कहलाता है जो क्षमता से अधिक कार्य करे – डॉ. शिवकुमार शर्मा

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शोधवीर सम्मान शिविर सम्पन्न
भोपाल(एमपी)भारतीय शिक्षण मंडल-युवा आयाम मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में हो गया। शोधवीर सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने की। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी थे, जबकि मुख्य वक्ता के रुप में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा उपस्थित थे।

शोधवीर सम्मान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश ने भारतीय ज्ञान परम्परा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी ज्ञान परम्परा सवाल केंद्रित नहीं बल्कि समाधान परक रही है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शोध के लिए डेटा एकत्रित करें और इसके आधार पर समाधानात्मक निष्कर्ष पर पहुंचें । प्रो. सुरेश ने कहा कि शोध के लिए गूगल पर निर्भर नहीं रहें। रिसर्च और गूगल रिसर्च में फर्क को समझाते हुए प्रो. सुरेश ने विद्यार्थियों से कहा कि शोध के लिए शोध संस्थाओं, पुस्तकालय एवं नेशनल आर्काइव में जाएं । उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि जब हम अध्ययन करें, शोध करें तो हमें सबसे पहले ये सोचना और विचार करना चाहिए कि इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा ।
मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक हमारा युवा शिक्षित नहीं होगा तब तक कुछ नहीं हो सकता। ज्ञान और युवा शक्ति के संयोजन से ही भारत का नवनिर्माण संभव हो सकेगा। डॉ. तिवारी ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाषचंद्र बोस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सुभाष चंद बोस की मृत्यु के रहस्य पर ही ठहर गए हैं, जबकि उनके विजन पर ध्यान नहीं दिया गया, जो कि अमूल्य और सार्थक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस विषय पर अब और जानने की आवश्यकता है।

भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री एवं मुख्य वक्ता डॉ. शिवकुमार शर्मा ने भारतीय ज्ञान, विज्ञान परंपरा एवं सामाजिक सहयोग को रेखांकित करते कहा कि भारत ने कोरोना की वैक्सीन आत्मनिर्भरता हासिल की और अन्य देशों को मदद पहुंचाई, यह गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए समय दान करने की मांग करते हुए कहा कि वीर वही कहलाता है जो क्षमता से अधिक कार्य करे । श्री शर्मा ने कहा कि भारत पुण्य की भूमि है और आपको बौद्धिक योद्धा बनना है ।

कार्यक्रम के अंत में प्रांत भर से आए सभी शोधार्थी प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किए गए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago