मधेपुरा:जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी आकांक्षाएं जानना है। इसी क्रम में सिंघेश्वर प्रखंड के रुपौली पंचायत स्थित प्रगति ग्राम संगठन में जिलाधिकारी तरण जोत सिंह पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10 लाख रुपए तक का ब्याज रहित ऋण दे रही है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत शराबबंदी से प्रभावित और अत्यंत गरीब परिवारों को स्थायी रोजगार के साधन दिए जा रहे हैं। इससे कई परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन से जोड़ा जा रहा है। यह योजना 2018 से लागू है। इससे बालिका शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से गरीब परिवारों के बच्चे भी उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से छात्राएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत अल्पावास गृह, हेल्पलाइन, रक्षागृह, पालना घर, कामकाजी महिला छात्रावास, सामाजिक पुनर्वास कोष, स्वयं सहायता समूह और महिला सूचना केंद्र की स्थापना की गई है।
महिलाओं ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं रखीं। जिलाधिकारी ने उन्हें ध्यान से सुना और जरूरी मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज घोष, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिद्धार्थ रामम रॉय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment