भगवानपुर हाट(सीवान)बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका मकसद सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है। इसी क्रम में भगवानपुर हाट प्रखंड में 18 अप्रैल से 15 जून तक महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जीविका के 138 ग्राम संगठनों के माध्यम से चलाया जा रहा है।
पहला कार्यक्रम कौड़िया पंचायत के एकता जीविका महिला ग्राम संगठन से शुरू हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपनी समस्याएं रखीं। कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिला से प्रखंड के वरीय प्रभारी मिहनाजुद्दीन मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपनी जरूरतों को खुलकर रखें।
कार्यक्रम की सूचना जीविका द्वारा पहले ही दी गई थी। शाम को जैसे ही डिजिटल जागरूकता वैन पहुंची, महिलाएं अपने स्थान पर बैठ गईं। वीडियो फिल्म के जरिए उन्हें बिहार सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। कई सुझाव भी दिए।
महिलाओं ने बताया कि वीडियो फिल्म से उन्हें छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान गांव और टोले की समस्याएं भी नोट की गईं।
इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक सूरज कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रवीण भास्कर, जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक राहुल कुमार, विवेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक बीरेंद्र कुमार चौहान और संबंधित जीविका कैडर मौजूद रहे।
पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…
समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…
भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…
छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…
छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…
बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…
Leave a Comment