Home

महिला संवाद से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

बक्सर:जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, पंचायत चुरामनपुर में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी इच्छाओं को जानने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम जीविका से जुड़े सभी ग्राम संगठनों के माध्यम से गांव-गांव में चलेगा।

बक्सर जिले की सभी 136 पंचायतों के 925 ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित होगा। पहले चरण में राजपुर, ब्रह्मपुर, चौसा, डुमरांव, सिमरी, नावानगर और बक्सर सदर प्रखंड में 18 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें गांव की सभी महिलाओं को बुलाया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही, उन्हें अपने गांव की समस्याएं और जरूरतें बताने का मौका मिलेगा। संवाद के दौरान मिली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। सरकार योजनाएं बनाते समय महिलाओं की बातों को ध्यान में रखेगी। लाभान्वित महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी। सभी महिलाओं से योजनाओं पर राय ली जाएगी, ताकि गांव, समाज और परिवार में बदलाव आ सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। वर्ष 2006 में जीविका परियोजना शुरू हुई। 01 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई। वर्ष 2018 में सतत जीविकोपार्जन योजना शुरू हुई। वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना चलाई जा रही है।

महिलाओं को आरक्षण देकर भी आगे बढ़ाया गया है। वर्ष 2006 से पंचायती राज संस्थाओं में और 2007 से नगर निकायों में 50% आरक्षण दिया गया। 2006 से प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में भी 50% आरक्षण है। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में और 2016 से अन्य सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण दिया गया। मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से जुड़े संस्थानों में नामांकन में 33% आरक्षण है।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे सरकारी योजनाओं की जानकारी हर महिला तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। योजनाओं पर आधारित वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके लिए हर स्थल पर जागरूकता वाहन तैनात रहेंगे। आठ जागरूकता वाहनों के जरिए योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाएं गांवों में चल रही योजनाओं की स्थिति और लाभ पर चर्चा करेंगी। महिला संवाद के सफल संचालन के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06183-223333 है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago