Home

अग्निशमन विभाग के तरफ से आगलगी से बचाव को लेकर दी गई जानकारी

अगलगी से बचाव की जानकारी देते कर्मी

महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के तरफ आगलगी से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मॉकड्रिल कर बचाव के संबंध में जानकारी दिया। महराजगंज प्रखंड के कसदेवरा बंगरा गांव में लोगो को आग से बचाव के लिए जानकारी दी गई। मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का गुर सिखाया गया।

अग्निशामक केंद्र प्रभारी सिंगार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों के बाद गर्मी में लू भरी हवा चलने लगेगी। इन दिनों आग लगने की संभावना अधिक बनी रहती है। थोड़ी सी सावधानी से इस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इस दौरान लोगो को बिजली, गैस सिलेंडर में आग पकड़ने पर किस तरीके से आग को बुझाया जाए इसके बारे में बताया गया। लोगो के बीच कैलेंडर आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर अग्निक संतोष कुमार पासवान, अग्निक चालक सौरभ कुमार, कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago