Home

वोटर अधिकार यात्रा जैसे पहल से लोकतंत्र को नई दिशा मिलेगी: सुधांशु रंजन

छपरा:वोटर अधिकार यात्रा अपने 14वें दिन सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही जनमानस का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जैसे ही यह यात्रा दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा सिवान मुख्य मार्ग के बेलदारी गांव पहुंची, बिहार विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि बैंड- बाजे की मधुर धुन और हाथी- घोड़े की शोभायात्रा ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। हालांकि कार्यक्रम से पहले प्रसिद्ध भोजपुरी लोक कलाकार प्रमोद प्रेमी ने अपने श्रोताओं को अपनी मधुर वाणी से मंत्र मुग्ध कर दिया था। इस अवसर पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया है। वहीं जगह- जगह पूर्व प्रमुख राकेश राय के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने न केवल फूलमालाओं से स्वागत किया बल्कि ढोल- नगाड़े से वातावरण को पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि बेलदारी मुख्य मार्ग पर यह नज़ारा किसी बड़े जनसंग्रहण से कम नहीं दिख रहा था।

बिहार विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन पाण्डेय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र के मूल स्तंभ ‘मतदान’ के महत्व को जन- जन तक पहुंचाना है। क्योंकि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब हर नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव- गांव जाकर मतदाताओं को उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और उन्हें लोकतंत्र के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषकर युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करना इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य है। यात्रा का काफिला जब बेलदारी से आगे बढ़ा तो स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह पूर्वक इसमें अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं बच्चों ने हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर यात्रा का स्वागत किया।

राजद नेता सुधांशु रंजन ने विश्वास जताया कि अगर इसी प्रकार जनजागरूकता अभियान लगातार चलता रहे तो मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होगी और लोकतांत्रिक प्रणाली पहले से बेहतर और मजबूत बन सकती है। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र ज़िंदाबाद”, “मतदाता जागरूक बनो”, और “राजद परिवार संगठित रहो” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया। यात्रा के अगले चरण में मांझी विधानसभा क्षेत्र के दाउदपुर और कोपा बाजार के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है। भव्य स्वागत और जनसमर्थन से उत्साहित यात्रा के नेतृत्व कर्ता ने कहा कि सारण जिले का यह स्वागत अब तक का सबसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा। इससे स्पष्ट होता है कि जनता वोटर अधिकार यात्रा के संदेश को दिल से अपना रही है।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राकेश राय, जीवन यादव, अमूल यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, जिले ही नहीं बल्कि राज्य और देश के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी के पौत्र सह अधिवक्ता प्रवीण चंद्र तिवारी, जलालपुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष श्रीराम राय, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास सिंह, भोला खान, पंकज यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश राय सहित कई अन्य राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago