Home

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा नवंबर -2025 महीने के लिए “टीचर ऑफ द मंथ” अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। विदित हो कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक महीने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक को “टीचर ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

इस प्रशस्ति पत्र पर शिक्षा विभाग, बिहार के सबसे वरिष्ठतम पदाधिकारी – अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त हस्ताक्षर होता है।नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन अपने अनूठे शिक्षण शैली एवं शिक्षा के क्षेत्र में नित्य किए जाने वाले नवाचार के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर शिक्षक पिंटू रंजन का कहना है कि यह सामान मुझे अपने कार्य के प्रति पहले से और ज्यादा सजग रहने, अपना सर्वस्व देने, कड़ी मेहनत करने एवं अनुशासन और निष्ठा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।

साथ ही, उन्होंने कहा कि यह सम्मान भले ही मेरी मेहनत और समर्पण का फल है, लेकिन इस सम्मान को पाने में मेरे विद्यालय परिवार का काफी सहयोग व प्रोत्साहन रहा है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर विद्यालय प्रधानाध्यापक रविचंद्र प्रकाश दास, कुमार मिथिलेश सिंह, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह सहित कई शिक्षक/जन प्रतिनिधियों ने फोन कर चयनित शिक्षक को बधाई दी। इस मौके पर पूरे शिक्षक बिरादरी में खुशी की लहर है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago