छपरा(बिहार)जिलाधिकारी अमन समीर ने 19 मार्च 2025 को जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। हर कमरे में समान सुसज्जित बिस्तर और लॉकर वाली अलमारी खरीदने का निर्देश दिया।
छात्रावास में बड़ा किचन और डाइनिंग हॉल बनाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम लगाने और नगर विकास विभाग से बड़ा पुस्तकालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुस्तकालय में पर्याप्त टेबल, कुर्सी और केबिन की व्यवस्था करने को कहा। अधीक्षक के जर्जर आवास की मरम्मत के आदेश भी दिए।
पूर्व छात्रों से संपर्क कर उन्हें छात्रावास में आमंत्रित करने या वर्चुअल माध्यम से जोड़ने की पहल करने को कहा, ताकि वे वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन दे सकें। जिलाधिकारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वृक्षारोपण भी किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment