कल्याणपुर(मोतिहारी)उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे ने कल्याणपुर प्रखंड में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। खेल मैदान का जायजा लिया और पौधारोपण किया। मदन सिरिसिया पंचायत के महादलित टोला में आवास सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। यहां छूटे हुए लाभुकों से बातचीत की। वार्ड संख्या 12 में शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया।
इसके बाद लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया। डब्ल्यूपीयू अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताई। पंचायत और प्रखंड से स्पष्टीकरण मांगा और कार्रवाई के निर्देश दिए। मुखिया ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्कीकरण और जैविक खाद निर्माण के निर्देश दिए।
स्वच्छता पर्यवेक्षक कार्यालय, नाडेप, शौचालय और ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट को मानकों के अनुसार बनाने को कहा। ग्रामीणों को हरे और नीले डस्टबिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया। छूटे हुए घरों में एक माह में शौचालय निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।
मनरेगा के तहत पीराखेम पंचायत में खेल मैदान के लिए स्थल निरीक्षण किया। दिलावर पंचायत में तालाब का जायजा लिया। केसरिया प्रखंड के उच्च विद्यालय में जीविका रोजगार मेले का उद्घाटन किया। नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।
मठिया पंचायत में खेल मैदान के लिए स्थान देखा। बैंकट माफी में मनरेगा से बने पुल का उद्घाटन किया। यह पुल मुजफ्फरपुर के साहबगंज को जोड़ता है। यहां आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उद्घाटन के दौरान केसरिया की विधायक मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और पीओ मनरेगा भी उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment