सोनपुर:जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने 16 मई 2025 को सोनपुर अनुमंडल में दो बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अंचलाधिकारी दिघवारा और सोनपुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण भारतमाला परियोजना के तहत मानिकपुर-बाकरपुर सड़क निर्माण और जेपी सेतु के समानांतर 6 लेन पुल निर्माण को लेकर किया गया।
डीएम ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर रैयतों को जल्द मुआवजा दिया जाए। एनएचएआई के अभियंताओं को सोनपुर से दरियापुर के मगरपाल तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। रास्ते में मौजूद अतिक्रमण हटाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को पुलिस बल की मदद से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सड़क मार्ग में आने वाली संरचनाओं का भवन प्रमंडल से मूल्यांकन कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया। जेपी सेतु के समानांतर बन रहे 6 लेन पुल के लिए अंचलाधिकारी सोनपुर को सभी मौजों से संबंधित कार्रवाई दो दिन में पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश मिला। ताकि 3 डी कार्रवाई जल्द शुरू हो सके। एनएचएआई के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि जहां कोई समस्या नहीं है, वहां पुल निर्माण का कार्य बिना रुकावट जारी रखें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment