सिवान:आज जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने मॉडल अस्पताल सिवान का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन विभाग, महिला वार्ड और पुरुष वार्ड की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आपातकालीन विभाग में भर्ती मरीजों की स्थिति की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए गए। महिला वार्ड में भर्ती 17 प्रसुता महिलाओं को जच्चा-बच्चा कीट वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी माताओं को शिशु को केवल माँ का दूध पिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माँ का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है।
अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन सिवान, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment