बक्सर:जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने 19 जून को नावानगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वरुणा बिवरेज (पेप्सी प्लांट) की मैन्युफैक्चरिंग इकाई के विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। इसके बाद प्रबंधन इकाई से प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानव बल की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसरों की भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूछा कि क्या इकाई के कार्य में भूमिगत जल का दोहन होगा। इस पर प्रबंधन ने बताया कि परिसर में ही वाटर हार्वेस्टिंग से जल का संचयन किया जाएगा। साथ ही आसपास के मृतप्राय तालाब और पोखरों का जीर्णोद्धार कर उपयोग किए गए जल से 1.5 गुना अधिक जल का संचयन किया जाएगा।
इसके बाद डीएम ने SLMG प्लांट (कोका कोला प्लांट) का भी भ्रमण किया। वहां रोजगार सृजन, जल संचयन और स्थानीय स्तर पर दिए जाने वाले अंशदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment