बक्सर:गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार 12 जुलाई को जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने रामरेखा घाट का निरीक्षण किया। इस समय गंगा का जलस्तर 56.56 मीटर है। स्थिति सामान्य है। खतरे का निशान 60.32 मीटर पर है। बनारस और प्रयागराज में गंगा का पानी स्थिर हो गया है।
श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सतर्क है। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर और नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को विधि व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद को सभी घाटों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला आपदा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश मिला है कि रामरेखा घाट सहित प्रमुख घाटों पर SDRF की टीम विशेष रूप से सोमवार को तैनात की जाए। डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी, ब्रह्मपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ब्रह्मपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।
जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया है कि गंगा नदी में नावों पर ओवरलोडिंग न हो। संबंधित पदाधिकारी कार्रवाई सुनिश्चित करें। श्रावणी मेला के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी सीसीटीवी, चेंजिंग रूम और कंट्रोल रूम लगाने के निर्देश नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए हैं।
पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…
समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…
भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…
छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…
छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…
बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…
Leave a Comment