Home

मानव से महामानव बनने की प्रेरणा देता है, नेताजी का जीवन : प्रो. टंकेश्वर कुमार

नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा(महेंद्रगढ़)23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे हमारा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है, के उपलक्ष्य में भारतीय शिक्षण मंडल और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख एवं पालक अधिकारी श्री पंकज नाफड़े मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।

उन्होंने ने वेबिनार को सम्बोधित करते हए कहा कि देश को सही दिशा में ले जाने में युवाओं की भूमिका बहुत अहम है। युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। नेताजी सुभाष बोस का जीवन, मानव से महामानव बनने की प्रेरणा देता है।

वेबिनार के आरंभ में कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनूप यादव  रखी और उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय शिक्षण मंडल, भारतीय शिक्षा व्यवस्था को जन सामान्य के लिए कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है? भारतीय शिक्षण मंडल का उसमें क्या कार्य है और उसकी क्या जिम्मेदारियां हैं? उसके बारे में विस्तृत चर्चा की। डॉ. प्रदीप कुमार ने वेबिनार के मुख्य वक्ता पंकज नाफड़े  और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य वक्ता श्री पंकज नाफड़े ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी में बहुत से लोगों का योगदान है। देश के लिए जीने के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले युवाओं की आवश्यकता है, जो देश के लिए जी सकें। नेताजी की लोकप्रियता स्वतंत्रता आंदोलन के समय अधिक थी, जिससे उस समय के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दूर करने के लिए षड्यंत्रकारी उपाय अपनाये। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन भारतीय शिक्षण मंडल,  महेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष डॉ.अजय पाल ने किया और समापन श्री सुनील अग्रवाल ने कल्याण मंत्र के साथ किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रो. सुनीता श्रीवास्तव,  शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago