Home

कस्तूरबा विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन का निर्देश

सिवान:समाहरणालय सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की। बैठक में कई अहम निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने का निर्देश दिया। टोला सेवक और तालिमी मरकज की बहाली के लिए सर्वे का प्रतिवेदन दो दिन के भीतर साक्षरता संभाग को देने को कहा गया।

भूमिहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। संबंधित प्रधानाध्यापकों को राजस्व कर्मचारियों से संपर्क कर भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। चिन्हित भूमि की जांच अंचलाधिकारी करेंगे। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भूमि उपलब्धता की सूची जिला पदाधिकारी को सौंपेंगे। शिक्षा विभाग को भी यह सूची दी जाएगी।

ज्ञानदीप पोर्टल पर रैंडमाइजेशन कराकर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। छठे चरण में नियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारित करने और उनकी बकाया राशि का भुगतान कराने को कहा गया। सुरक्षित शनिवार के तहत तय गतिविधियों को वार्षिक सारणी के अनुसार कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago