Home

पोषण ट्रैकर पर सटीक प्रविष्टि के निर्देश, योजनाओं पर संतोष

मधुबनी(बिहार)जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पोषण ट्रैकर की महत्ता पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं से पोषण ट्रैकर में समय पर सही प्रविष्टि सुनिश्चित कराने को कहा।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जल्द प्राप्त करने और मनरेगा से भवन निर्माण शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में मधुबनी जिले के संतोषजनक प्रदर्शन पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को बधाई दी गई। साथ ही भविष्य में सभी मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने को कहा गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. ललिता कुमारी ने कहा कि अगली बैठक से पहले सभी मापदंडों पर जिले का प्रदर्शन और मजबूत किया जाएगा। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक स्मित प्रतीक सिन्हा, प्रतिनियुक्त प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार, अजीत कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago