Home

जिलों को योजनाओं पर तेजी से काम करने का निर्देश

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, परिवहन विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहे। सभी विभागों ने जिलों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त और लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर सभी जिलों और संबंधित विभागों को कार्रवाई करने को कहा गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत बसेरा, म्युटेशन और परिमार्जन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश मिला।

परिवहन विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत स्वीकृत लाभुकों से वाहन क्रय कराकर सब्सिडी का भुगतान जल्द कराने को कहा गया। खेल विभाग ने प्रमंडल स्तर पर खेलकूद के लिए संरचना निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, प्रखंडों में स्टेडियम और जिला मुख्यालयों में खेल भवन सह व्यायामशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago