Home

पूर्णिया में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का उद्घाटन हुआ

जिले में 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा अभियान का पहला चरण

बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण कराना निहायत जरूरी: सिविल सर्जन

कार्यक्रम की सफ़लता को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों को किया गया नामित: डीआईओ

पूर्णिया(बिहार)जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का पहला चरण आज से शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी कुंदन कुमार के दिशा निर्देश और सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विभागीय स्तर पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आईएमआई) सत्र का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी के द्वारा जलालगढ़ प्रखंड के पासी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर सर्वे के आधार टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट पहले ही तैयार की चुकी है। निर्धारित माइक्रोप्लान के आधार पर सर्वेक्षित लाभुकों का शत प्रतिशत टीकाकरण, अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण कराना निहायत जरूरी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान से जुड़ी सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभियान का पहला चरण11 से 16 सितंबर तक संचालित किया जाना है। सबसे अहम बात यह है कि बच्चों की मजबूत इम्युनिटी व बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल सभी तरह का टीका लगाना बेहद जरूरी होता है। सघन टीकाकरण अभियान आईएमआई 5.0 अभियान के क्रम में टीकाकरण सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक बच्चे और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाना अभियान की प्राथमिकता व महत्वपूर्ण उद्देश्यों में शामिल किया गया है।

आईएमआई कार्यक्रम की सफ़लता को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों को किया गया नामित: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.विनय मोहन ने बताया कि साधन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम का अनुश्रवण जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफ़लता को सुनिश्चित करने के लिए प्रखंडवार पदाधिकारियों को नामित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ.आरपी मंडल को धमदाहा, एनसीडीओ डॉ. वीपी अग्रवाल को बी कोठी,डीआईओ डॉ विनय मोहन को बनमनखी और बैसा, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास को कसबा,डीएमएनई आलोक कुमार को श्री नगर, डीसीएम संजय कुमार दिनकर को के नगर,एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला को जलालगढ़, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अनिसुर्रहमान को रूपौली और भवानीपुर,यूनिसेफ के एसएमसी मुकेश कुमार को बायसी, यूएनडीपी के वीसीसीएम रजनीश पटेल को पूर्णिया पूर्व जबकि पिरामल के महम्मद जियाउद्दीन को डगरूआ के लिए शामिल किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago