Home

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0:11 से 16 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम का पूर्णिया के जलालगढ़ के पासी टोला में हुआ उद्घाटन

टीकाकरण से वंचित बच्चों की संख्या को आसानी से मूल्यांकन करने के लिए यू-विन पोर्टल होगा कारगर: सिविल सर्जन

जिले में 1137 सत्र स्थलों के माध्यम से 2504 गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष तक के 10, 804 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य: डीआईओ

पूर्णिया(बिहार)11 से 16 सितंबर तक संचालित होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम का जलालगढ़ प्रखंड के पासी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 पर सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन के द्वारा और नवजात शिशुओं को पोलियो का ड्रॉप पिलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जलालगढ़ पीएचसी के एमओआईसी डॉ तनवीर हैदर, बीएचएम उस्मान गनी, बीसीएम कंचन कुमारी, डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय समन्यवक डॉ माधुरी देवराजू, एसएमओ डॉ.अनिसुर्रहमान, यूनिसेफ के शिव शेखर आनंद और एसएमसी मुकेश कुमार, यूएनडीपी के रजनीश पटेल, डब्ल्यूजेसीएफ के राहुल सोनकर, सिफार के धर्मेंद्र रस्तोगी, सीएचओ मोनारानी, एएनएम सलोना और कल्पना कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका वीणा देवी, सहायिका स्नेहलता सहित कई अन्य उपस्थित थे।

टीकाकरण से वंचित बच्चों की संख्या को आसानी से मूल्यांकन करने के लिए यू-विन पोर्टल होगा कारगर: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि
सरकार और विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य किया किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं सहित शून्य से 5 वर्ष तक बच्चों के टीकाकरण के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया गया है। क्योंकि  अभियान के दौरान टीकाकरण से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यू-विन पोर्टल व्यवहार में लाया जाएगा। इसमें बच्चों को पांच वर्ष तक लगने वाले टीकों की पूरी सूची उपलब्ध होगी। निर्धारित समय पर टीकाकरण के लिए पंजीकृत मोबाइल पर लाभार्थी को मैसेज प्राप्त होगा। ताकि बच्चों को नियत समय पर टीका लगाया जा सके। इससे लेफ्ट आउट व ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या का आसानी से मूल्यांकन किया जा सकता है। सबसे अहम बात यह है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों, जहां पर प्रसव कराया जाता वहां पर भी प्रसूति महिला और नवजात शिशुओं को यू – विन पोर्टल पर पंजीकृत कर जन्म के समय दी जाने वाली टीके को भी इसी पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किया जा रहा है।

जिले में 1137 सत्र स्थलों के माध्यम से 2504 गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष तक के 10, 804 बच्चों को टीकाकृत करने का रखा गया लक्ष्य: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया कि जिले में 1137 सेशन साइट बनाया गया है। जिले के अमौर में 105, बैसा में 84, बायसी में 63, बनमनखी में 112, बी कोठी में 70, भवानीपुर में 60, डगरूआ में 70, धमदाहा में 142, जलालगढ़ में 63, कसबा में 64, के नगर में 76, पूर्णिया पूर्व में 78, शहरी क्षेत्र में 36, रूपौली में 80 जबकि श्री नगर में 34 सत्र स्थल के माध्यम से जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के 8985 बच्चे, वहीं 2 से 5 वर्ष तक के 1819 बच्चे जबकि 2504 गर्भवती महिलाओं को
सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। 11 सितंबर को 47, 12 को 20, 13 को 516, 14 को 77, 15 को 443 जबकि 16 सितंबर को 34 सत्र स्थलों पर टीकाकरण जैसे कार्यों को संचालित किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago