Home

डीएम के निर्देश पर प्रखंडों में चला सघन मास्क जाँच अभियान

हाजीपुर(वैशाली)डीएम श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा जिला में करोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने एवं जनजागरूकता के लिए सम्पूर्ण जिला में सघन मास्क जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

डीएम के द्वारा दिये गये निर्देश में वैशाली जिला के सभी तीनों अनुमंडलों में तीन टीम बनाकर एवं सभी प्रखण्डों में भी प्रखंड स्तरीय तीन टीम बनाकर लगातार तीन दिनों तक मास्क जाँच के लिए सघन अभियान चलाने एवं बिना मास्क लगाये लोगों को पकड़े जाने पर नियमानुसार दण्डित करने का निर्देश दिया गया है।डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मास्क लगाना सबसे कारगर तरीका है।इसलिए मास्क चेकिंग की अभियान चलायी जाय एवं जन सामान्य को इसके लिए जागरूक किया जाय।

उन्होंने कहा है कि सभी पथों,दुकानों,वाहनों,अस्पतालों,पुलिस लाइन,जेल सहित अत्यधिक भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर कोविड अनुकूल व्यवहार अन्तर्गत विशेष रूप से मास्क पहनने की जाँच करायी जाय और प्रति दिन संध्या में किये गये जाँच का विवरण तथा वसूल की गयी राशि संबंधी प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध करायी जाय।जिलाधिकारी के द्वारा 13 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इस कार्य को प्राथमिकता देने एवं इसे सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में आज संपूर्ण जिले में मास्क जाँच अभियान चलायी गयी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago