पटना:बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम हुई। दीघा थाना क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी अजय वर्मा को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अपराधियों में नंदकिशोर उर्फ पुटन सिंह, अमित उर्फ पीलिया और साबिर आलम शामिल हैं।
कार्रवाई 23 जून 2025 को की गई। पुलिस ने इनके पास से दो रिवॉल्वर (एक जर्मन और एक इंडियन मेड), 98 जिंदा कारतूस, दो पिस्टल मैगजीन, एक डोंगल, चार मोबाइल और एक महिंद्रा जायलो वाहन बरामद किया।
अजय वर्मा पर पटना जिले के 9 थानों में हत्या, रंगदारी, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसका गैंग पटना और आसपास के इलाकों में जमीन पर अवैध कब्जा, रंगदारी वसूली और विरोधियों की हत्या जैसे अपराध करता रहा है।
अन्य गिरफ्तार अपराधियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment