Home

न्यू इमरजिंग ट्रेंड्स इन पीस स्टडीज विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन

लंदन विश्वविद्यालय के प्रो. थॉमस क्लोउघ डैफर्न होंगे की-नोट स्पीकर

मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के ‘गांधी और शांति अध्ययन’ विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में न्यू इमरजिंग ट्रेंड्स इन पीस स्टडीज विषयक अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन 21 सितंबर, मंगलवार को भारतीय समयानुसार सायं 05.00 बजे से होगा। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा करेंगे। संगोष्ठी के संरक्षक के तौर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. जी. गोपाल रेड्डी का सानिध्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के की-नोट स्पीकर लंदन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शांति और दर्शन संस्थान के निदेशक प्रो. थॉमस क्लोउघ डैफर्न होंगे।

विशिष्ट वक्ता के तौर पर साउथ कोरिया के प्रो. देजों ओलोवू, इटैलियन पॉलिटिकल साइंस के अध्यक्ष प्रो. डेनिएल इरेरा, स्विट्जरलैंड की हेलेना लूरन्तेज़ा और ऑस्ट्रिया की डॉ. पाउला डितजेल का व्याख्यान होगा।
कार्यक्रम के संयोजक महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. असलम खान हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता करने के लिए पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है, जो निः शुल्क हैं। इस संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर अन्य तैयारियां की जा रही है। संगोष्ठी का आयोजन गूगल मीट के साथ विश्वविद्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी लाइव किया जाएगा।

इस वेब संगोष्ठी के सलाहकार समिति में समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजीव कुमार और गांधी और शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील महावर है।

इस कार्यक्रम के आयोजन समिति में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार के डॉ एम. विजय कुमार शर्मा, जुगुल किशोर दधीचि, डॉ. अभय विक्रम सिंह और डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago