Home

राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज के छात्रों का इंटर्नशिप की शुरुआत

भगवानपुर हाट(सीवान)राजेन्द्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी के बीएड सत्र 2024–26 (द्वितीय वर्ष) के प्रशिक्षुओं के लिए स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुरुआत गुरुवार को हो गया।उक्त इंटर्नशिप कार्यक्रम 16 सप्ताह की अवधि के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नामित विभिन्न विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।इंटर्नशिप प्रारंभ होने से पूर्व प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय में एक माह तक चलने वाले माइक्रो टीचिंग, शिक्षक प्रशिक्षण, आत्ममूल्यांकन तथा सुधारात्मक कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया।इस प्रशिक्षण अवधि में विभिन्न प्राध्यापकों ने शिक्षण कौशल, सूक्ष्म शिक्षण तकनीक, पाठ योजना निर्माण, प्रतिपुष्टि एवं आत्म-सुधार के विविध पहलुओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को विद्यालयी परिवेश में प्रभावी शिक्षण एवं व्यावहारिक दक्षता विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “इंटर्नशिप शिक्षण जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो एक शिक्षक के रूप में आत्मविश्वास, अनुशासन और दक्षता का विकास करता है।”महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगणों ने भी प्रशिक्षुओं को इस 16 सप्ताह के विद्यालयीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम अवधि में समय-समय पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण विद्यालयों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन भी करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

5 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago