Home

बेदौली पंचायत में कोरोना वायरस को लेकर बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

बनियापुर(सारण)प्रखंड के बेदौउली पंचायत में (आइसोलेशन सेंटर) आवासन केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौउली में पंचायत की मुखिया बेबी देवी व प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा के सहयोग से बनकर तैयार हो गया।जिसमें विदेश और प्रदेश से वर्तमान में आने वाले कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों को 14 दिनों के लिए सुरक्षा के साथ प्रशासन और मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ रखा जाएगा।पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवी रविंदर कुमार राम ने बताया कि इस आवासन केंद्र में सोने के लिए अच्छे बिस्तर,शौचालय की व्यवस्था और समय-समय पर भोजन का भी प्रबंध किया गया है। पूरे पंचायत में क्रोना वायरस के खतरों से बचाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और आवासन केंद्र की जानकारी भी पूरे पंचायत में प्रचार के माध्यम से दी जा रही है। इस सामाजिक कार्य में सहयोग करने वालों में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविंदर राम के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा, वार्ड सदस्य लाल बहादुर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य बृजनंदन प्रसाद ,लीलाधर राम, राजेश पासवान ,अर्जुन महतो,सुनील प्रसाद, राकेश कुमार, बलिराम साह, रामनाथ माझी, रामाशंकर राम, कृष्णा प्रसाद आदि गणमान्य लोग सहयोग में उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago