Home

पत्नी को छोड़ रात के अंधेरे में मामी सास से मिलना महंगा पड़ गया दामाद को,जाने क्या है मामला

जमुई(बिहार)शादीशुदा व्यक्ति और तीन बच्चे के पिता को अपनी प्रेमिका और मामी सास से रात के अंधेरे में मिलना महंगा पड़ गया।यह, मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला गांव का है। प्रेमी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बघमा गांव के शंकर यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। 

खबरों में बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील यादव का अपने ही रिश्ते में मामी सास से कई सालों से इश्क फरमा रहा था। वहीं उसका मामा ससुर कही बाहर रहकर मजदूरी करता है। सुनील तीन बच्चों का बाप है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही रामपुर गांव में है और प्रेमिका व मामी सास भी तीन बच्चे की मां है। 

खबरों के अनुसार, प्रेमी सुनील का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वहीं रात के अंधेरे में प्रेमी प्रेमिका और मामी सास से मिलने कल्ला गांव पहुंचा था। जिस वक्त वे मामी सास के साथ था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई। प्रेमी को महिला और पुरुष ने मिलकर पेड़ में बांधकर झाड़ू और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये जिलेभर में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि घटना 5 दिन पहले हुई, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तैरने लगा है। वहीं इस वीडियो को लेकर लोग अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। 

पुलिस को नहीं दी गई मामले की जानकारी
पेड़ से बांधे जाने के बाद सुनील यादव की पत्नी मौके पर पहुंची और थप्पड़, चप्पल और झाड़ू से अपने पति की पिटाई करती रही। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई और लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। वहीं लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना दी गई थी।
 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago