Home

घर के सभी सदस्यों तक पोषण के महत्व की पहुंच और कुपोषण जैसी समस्या पूरी तरह समाप्त करना इसका मुख्य उद्देश्य: डॉ. अंजू सिंह

छपरा:स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली शहर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा शहर के साधनापुरी स्थित शाखा कार्यालय में 01 से 07 तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए सही खानपान (ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ़) थीम बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि बदलती जीवनशैली और फास्ट फूड की बढ़ती प्रवृत्ति से लोग अस्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में सही खानपान और संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। लेकिन सबसे ज्यादा आजकल के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और वृद्धजनों के लिए पोषणयुक्त भोजन बेहद जरूरी है, क्योंकि यह न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक मजबूती के लिए भी सहायक होता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओं में कुपोषण, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी जैसे – एनीमिया और आहार जनित बीमारियां जैसे – मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित कई अन्य बीमारियों से बचाव को लेकर हम सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है। क्योंकि संतुलित आहार शरीर को आवश्यक विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लेकिन इसके पहले आप सभी अपने अपने बच्चों को शुरुआती दौर से ही स्वस्थ और पौष्टिक आहार को अपनी आदतों में शामिल कराए। ताकि हर कोई पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग रह सके।

पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी ने उपस्थित लोगों से कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करना और देश में कुपोषण, ठिगनेपन, एनीमिया और कम जन्म वजन की व्यापकता को कम करना इसका मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों को हरी सब्जियां, दाल, अनाज, दूध एवं मौसमी फलों को नियमित आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही अनावश्यक पैकेज्ड फूड और जंक फूड से परहेज करने पर जोर दिया गया। स्थानीय स्तर की महिलाओं और युवतियों ने भी कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और संतुलित आहार के महत्व को समझा। मौके पर मौजूद प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि हम सभी लोग अपने परिवार और समाज में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह, पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी, मणि शाही, शिक्षिका नाज़ फातिमा, प्रीति सिंह, शैल कुमारी, ऋतु कुमारी, अफसाना खातून, द्रौपदी देवी और रतन लाल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago