Home

कल से खुलेगा जय प्रकाश विश्विद्यालय का कैम्पस और कॉलेज

सारण(बिहार)दीपावली और छठ पूजा को लेकर लगातार 11 दिनो से जेपी विश्विद्यालय बंद था।इसके बाद कल यानी 22 नवंबर से जेपी यूनिवर्सिटी का कैंपस और कॉलेज खुलेगा। कॉलेज के खुलते ही 2022-2024 सत्र में पीजी में नामांकन के लिए 22 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।स्टूडेंट्स नामांकन के लिए jpvadmission.org वेबसाइट पर अप्लाई करेंगे। 30 नवंबर तक स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में प्रथम मेधा सूची जारी की जाएगी।विश्विद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विश्विद्यालय के मेन कैंपस और सीवान, छपरा, गोपालगंज के कॉलेज के 17 विभागों में नामांकन होगा। कुल 4486 सीटों पर नामांकन किया जाएगा।

सत्र 2022-24 के प्रथम सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रथम मेधा सूची जारी करने के बाद अगर सीटें खाली रह जाता है तो दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।विश्विद्यालय के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पीजी में नामांकन के लिए स्टूडेंट को ग्रेजुएशन के अंक प्रमाण पत्र,सर्टिफिकेट और आधार कार्ड वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म को सुरक्षित रखना होगा क्योंकि नामांकन के समय एप्लीकेशन फॉर्म की जरूरत पड़ेगी। जेपी विश्विद्यालय से संबंध रखने वाले सीवान, छपरा और गोपालगंज के कॉलेज में नामांकन के लिए अप्लाई शुरू होगा। सत्र 2019-21 का देर से रिजल्ट आने के कारण देरी से सत्र 2022-24 के लिए नामांकन शुरू किया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago