Home

बकाया मानदेय को लेकर जलसहिया का एक दिवसीय धरना

गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष लीलावती शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । जिला अध्यक्ष दिव्या देवी ने कहा कि 11 वर्षों से जल सहिया बहन अपने क्षेत्र में काम कर रही है।काम के बदले जलसहिया को मासिक वेतन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा तब जाकर वर्ष 2019 में रघुवर सरकार ने एक हजार रुपया मासिक मानदेय देने का वादा किया था साथ ही अन्य प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी। यह व्यवस्था सभी जलसहिया बहन को दिया जा रहा था।लेकिन हेमन्त सरकार के आने के बाद से इसे बंद कर दिया गया। जलसहिया का 48 माह से मानदेय बकाया है और सरकार चुप है।वहीं जिला मंत्री सरिता देवी ने कहा जलसहिया बहनों ने जिला के सभी प्रखंडों में अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा हेमन्त सरकार हमारी बकाया राशि दे एवं 5 लाख का जीवन बीमा किया जाए।प्रखंड अध्यक्ष लीलावती शर्मा ने कहा सरकार की योजना जल जीवन मिशन में हम जल सहिया बहनों को अलग-थलग कर दिया गया है,संवेदक अपने मनमर्जी से जहां तहां बोरिंग कर रहा है बिना ग्राम सभा किए बोरिंग की गाड़ी रात के अंधेरे में आती है और रातों रात बोरिंग कर चली जाती है। उसमें कितना गड्ढा किया गया किसी को पता नहीं है। वहीं सीओ अशोक राम ने धरना पर बैठे जलसहिया को आश्वश्त किया कि सम्बंधित पदाधिकारी तक बात रखी जाएगी। इस दौरान नूपुर देवी,रिंकू देवी,अनिता वर्मा, वीणा देवी,प्रियंका देवी, सुनीता देवी, प्रभा देवीं, अजमेरी खातून, चमेली देवी सहित सैकड़ों जलसहिया बहन उपस्थित रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago