Home

छपरा मुख्यालय में जन सुराज कार्यालय का उद्घाटन हुआ

छपरा(बिहार)जन सुराज अभियान से बिहार के राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का आगाज हो चुका है।एक नये बिहार का निर्माण में लोगों को आगे आने की जरूरत है।उक्त बाते रविवार को सारण जिला जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन के मुख्य अतिथि एमएलसी मो.अफाक अहमद ने कही।उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं जन सुराज के वरिये नेता व एमएलसी ई.सच्चिदानंद राय ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।अमनौर के विधानसभा प्रत्याशी रह चुके युवा नेता राहुल सिंह ने भी युवाओं में जोश एवं उमंग के साथ पार्टी के विचारधारा को पार्टी कार्यालय में प्रस्तुत रूप से जानकारी दिया तथा संगठन को मजबूती पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को विस्तार रूप से चलने में राहुल सिंह की भी अहम भूमिका रही वहीं पूर्व मंत्री उदित राय ने बिहर की वर्तमान राजनीति परिदृश्य में जन सुराज एक बेहतर विकल्प के रुप में बताया।

सारण जिला जन सुराज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन विधान पार्षद मो.अफाक अहमद,विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय,पूर्व मंत्री उदित राय, सभापति अशोक सिंह,जिलाध्यक्ष रामपुकार मेहता,महासचिव अभय सिंह,अभियान समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष कांति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन के पश्चात एक समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता करते हुए सभापति अशोक सिंह ने आगत अथितियों का स्वागत किया।जबकि सभा का संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष मुन्ना भवानी ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रभारी व पूर्व आइपीएस अधिकारी अशोक सिंह,युवा जिला अध्यक्ष सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा,मशरक के पूर्व जिला पार्षद व सारण के लोक गायिका पुष्पा सिंह,अनुमंडल अध्यक्ष उदय शंकर सिंह,उपेंद्र सिंह,राहुल सिंह,अमिता सहनी, मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ,युवराज सिंह वहीं जिला में जनसुरज जिला कार्यालय का उद्घाटन को लेकर एमएलसी अफाक अहमद तथा युवा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह मुखिया राहुल सिंह मदारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र अभिमन्यु कुमार द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago