torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जननायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे : विधायक वीणा सिंह - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

जननायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे : विधायक वीणा सिंह

राष्ट्रीय नाई महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर का पखवाड़ा पर जयंती धूमधाम से मनाया

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड अंतर्गत चांदसराय पंचायत भवन पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का पखवाड़ा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर एवं संचालन कांग्रेस नेता उत्तम कुमार ठाकुर ने किया।

तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।मौके पर उपस्थित महनार विधायक विणा सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे इसीलिए उन्हें जननायक कहा जाता है।वह शोषित,पीड़ित, वंचित एवं गरीबों के मसीहा थे।

वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ सादगी के प्रतीक थे।उन्होंने कहा कि पंचायत भवन पर कर्पूरी ठाकुर जी का मूर्ति लगाने,वहीं सदन में भारत रत्न दिलवाने का प्रयास करेंगे।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर,कृष्ण मोहन ठाकुर,पूर्व प्रमुख प्रेम शंकर पासवान,डॉक्टर रामनरेश ठाकुर,चांदसराय मुखिया बिपिन बिहारी राय,अवधेश ठाकुर,पूर्व मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,उपमुखिया दिनेश कुमार सिंह,राजकुमार ठाकुर,सतेंदर कुमार,सुनील ठाकुर,मुकेश कुमार चौधरी के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।