torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भूमि विवाद को सुलझाने के लिए थानों में लगा जनता दरबार - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

भूमि विवाद को सुलझाने के लिए थानों में लगा जनता दरबार

महाराजगंज(सीवान)थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी रविन्द्र राम व थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी। अंचलाधिकारी रविंद्र राम ने बताया कि शनिवार के जनता दरबार में भूमि विवाद के कुल छह मामले आये थे। जिसमें चार मामलों का निबटारा किया गया, शेष दो मामलों जमीन के पैमाईश से संबंधित था। जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को किया जायेगा। धुपदेव मांझी, जमादार सुरेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।